रा.व.मा.पाठशाला अरसू में आयोजित पर्यावरण दिवस के मौके पर विधायक किशोरी लाल सागर ने मुख्य अतिथि के रुप में की शिरकत। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, June 6, 2022

    रा.व.मा.पाठशाला अरसू में आयोजित पर्यावरण दिवस के मौके पर विधायक किशोरी लाल सागर ने मुख्य अतिथि के रुप में की शिरकत।


    महेंद्र सिंह।
    अखण्ड भारत दर्पण।
    6जून 2022.
    निरमण्ड खण्ड के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरसू में रविवार को पर्यावरण दिवस बड़े धूमधाम से  मनाया गया |जिसमें आपदा प्रबंधन पर जुआरे नाटक का मंचन किया गया |साथ ही पर्यावरण दिवस पर स्कूली बच्चों के दवारा कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए | स्कूली बच्चों के दवारा  नाटक,कविता, भाषण के माध्यम से पर्यावरण के बारे में लोगो को जागरूक किया |
    इस अवसर पर आनी विधानसभा के विधायक किशोरी लाल सागर ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की।|स्कूल के प्रधानाचार्य तथा स्कूली बच्चों के दवारा विधायक किशोरी लाल सागर का भव्य सवागत किया गया | पर्यावरण दिवस पर वन विभाग हिमाचल प्रदेश मण्डल आनी के सौजन्य से अरसू में विधायक किशोरी लाल सागर के दवारा खेल मैदान का भूमि पूजन किया गया | इस अवसर पर वन  विभाग के अधिकारी तथा  ग्राम पंचायत अरसू की प्रधान दामोदरी देवी, उपप्रधान उमेश वर्मा, ग्राम पंचायत बड़ीधार की प्रधान कला देवी व पंचायत समिति सदस्या सोनिका उपस्थित रही | कार्यक्रम में प्रधानाचार्य तिलक राज शर्मा ने पर्यावरण के बारे में लोगो को जागरूक किया।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.