विनोद जोशी।
अखण्ड भारत दर्पण।
केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में सेना में भर्ती को लेकर लॉन्च की गई अग्निवीर योजना का देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
इसी कड़ी में सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी द्वारा एस.डी.एम. कार्यालय आनी के बाहर इस योजना के खिलाफ शांतिप्रिय विरोध प्रदर्शन किया और एस.डी.एम.आनी के माध्यम से देश के राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।जिसमें इस विवादास्पद योजना को वापस लेने और इस पर व्यापक विचार विमर्श करने हेतु आग्रह किया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकेश शर्मा द्वारा की गई। जिसमें कांग्रेस से विधायक पद के पूर्व प्रत्याशी परस राम , महासचिव पूर्ण ठाकुर , महासचिव राजेश ठाकुर , प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के सचिव कर्मा ठाकुर , वरिष्ठ नेता फकीर चंद वर्मा , महिला अध्यक्ष सीमा वर्मा , अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष जॉन डिसूजा, सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सचिव सोनू चौहान , सचिव हितेश कायथ , सचिव पप्पू सत्या , पूर्व युवा अध्य्क्ष ओम प्रकाश ठाकुर , वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर, राम लाल आज़ाद, भाग चंद, खयाले राम, रमिला देवी, शांति देवी, शकुंतला देवी, दीपा,जगरूप ठाकुर, देवेन्द्र ठाकुर, दलीप ठाकुर, सेफी मुहम्मद, जय चंद, पुर्ण ठाकुर, हेत राम, राकेश कुमार, सोनम छेरंग, हक्कम राम, ईश्वर दास, संजय कुमार, सुन्नी देवी, सेन्ना देवी, आशा देवी, शांति देवी, रीना देवी, सेरा देवी, अनुराधा, सुषमा,अंजू,कर्म चंद, विनोद कुमार आदि सभी पदाधिकारिओं व कार्यकर्ताओं ने अपनी भागेदारी सुनिश्चित की।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.