महेंद्र सिंह।
अखण्ड भारत दर्पण।
विकासखण्ड निरमण्ड के तहत आजाद भगत सिंह युवा मण्डल गागनी दवारा रविवार को पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में विधायक किशोरी लाल सागर व बी.पी.ओ पद से सेवानिवृत तारा चंद ने शिरकत की | विधायक किशोरी लाल सागर ने इस अवसर पर पौधा रोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उनके साथ कोट पंचायत की प्रधान पिंकी,पूर्व उपप्रधान गंगा सिंह व वन रक्षक काकू के द्वारा भी पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर स्थानीय महिला मण्डलों व युवा मण्डलों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किसी गया। ढाई- फाई के हास्य कलाकारों ने पहाड़ी नाटक के माध्यम से पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ न काटने का संदेश दिया। इस मौके पर लोक गायक बीरबल मुसाफिर ने अपनी मधुर आवाज का जादू बिखरा व दर्शकों का खूब मनोरंजन किया | इस अवसर पर युवा मण्डल द्वारा सबको पर्यावरण के प्रति सचेत किया गया और पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया ।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.