प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को धर्मशाला में आयोजित ‘नारी को नमन’ कार्यक्रम में न्यूनतम किराये को 7 रुपये से घटाकर 5 रुपये करने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम में एचआरटीसी बसों में महिलाओं को किराये में 50 फीसदी छूट का शुभारंभ किया गया। साथ ही उन्होंने शहरी क्षेत्रों में चलने वाली एचआरटीसी की ‘राइड विद प्राइड’ टैक्सी सेवा के लिए 25 महिला चालकों के पद भरने की भी घोषणा की।
नारी को नमन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता वास करते हैं। उन्होंने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में पुरुषों से भी आगे बढ़कर काम कर रही हैं।उन्होंने कहा कि महिलाओं को बस किराए में दी जाने वाली यह छूट राजनीतिक कदम नहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण की ओर हमारे संकल्प की दिशा में की गई सकारात्मक पहल है।
उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहायक सिद्ध होगी और प्रदेश में महिलाओं की प्रगति को और गति प्रदान करेगी
उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहायक सिद्ध होगी और प्रदेश में महिलाओं की प्रगति को और गति प्रदान करेगी
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.