प्रदेश भाजपा द्वारा "1 बूथ 20 यूथ" पर आधारित 1 लाख युवाओं की "युवा विजय संकल्प रैली" का आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से भाजपा प्रदेश में आगामी होने वाले विधानसभा चुनावी बिगुल बजाने जा रही है। धर्मशाला में 15-16 जून को प्रस्तावित इस रैली में 1 लाख युवाओं को एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रैली को संबोधित करेंगे।
इसी सन्दर्भ में वीरवार को भाजपा युवा मोर्चा आनी मण्डल की योजना बैठक युवा मोर्चा अध्यक्ष वेद ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से मण्डलाध्यक्ष आनी व एपीएमसी चैयरमैन कुल्लू एंव लाहौल स्पीति अमर ठाकुर , युवा मोर्चा मण्डल विस्तारक जय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में 34 ग्राम केन्द्रों पर प्रभारी लगाए गए तथा युवाओं के साथ आगामी योजना तैयार की गई । बैठक में मण्डल महामंत्री योगेश वर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री हरीश मेहता, धर्मपाल नेगी , मण्डल कार्यालय सचिव ठाकुर दास , युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुभाष चौहान , मण्डल प्रैस सचिव डिंपल शर्मा , बूथ अध्यक्ष आनी दीप शर्मा के साथ सभी पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.