प्रदेश मिड-डे मील वर्करों के मानदेय में 900 रूपये की बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 3500 रुपये। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, June 14, 2022

    प्रदेश मिड-डे मील वर्करों के मानदेय में 900 रूपये की बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 3500 रुपये।

    प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत 22 हजार मिड डे मील वर्करों के मानदेय में प्रदेश सरकार ने प्रति माह 900 रूपये की बढ़ोतरी की है। पहले इन वर्करों को प्रति माह 2600 रूपये मानदेय मिलता था। वहीं अब इन वर्करों को प्रति माह 3500 रूपये मानदेय मिलेगा।  
      बढ़ा हुआ मानदेय अप्रैल से लागू होगा। इन कर्मियों को अप्रैल और मई का बढ़ा हुआ मानदेय एरियर के रूप में मिलेगा। जून का मानदेय जुलाई में मिल जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उप सचिव ललित विक्रम गौतम ने इस संबंध में सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी  है।

    No comments:

    Post a Comment