Saturday, June 25, 2022
Home
आनी दर्पण।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिगेढ में आयोजित खण्ड स्तरीय अंडर-19 खेलकूद स्पर्धा में अपना दमखम दिखा रहे 350 विद्यार्थी ।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिगेढ में आयोजित खण्ड स्तरीय अंडर-19 खेलकूद स्पर्धा में अपना दमखम दिखा रहे 350 विद्यार्थी ।
विनोद जोशी।
अखण्ड भारत दर्पण।
विकासखण्ड आनी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिगेढ में 23 जून से 25 जून तक खण्ड स्तरीय अंडर 19 (छात्रवर्ग ) खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आनी खण्ड के लगभग 350 विद्यार्थी भाग ले रहे है। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी दुनी चंद चौहान डीएसएसए वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुल्लू की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रधानाचार्य राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी अमर चंद चौहान मौजूद रहे।
दूसरे दिन आयोजित हुई प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डिगेढ़ ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तांदी को हराकर फाइनल में जगह बनाई तथा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चवाई को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच 25 जून को खेले जाएंगे। खो- खो का फाइनल मुकाबला राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी व राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खनाग के बीच खेला जाएगा। कबड्डी व बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मैच 25 जून को खेले जाएंगे। यह जानकारी प्रेस सचिव श्री सतीश कुमार टीजीटी ने सांझा की है।
Tags
# आनी दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
आनी दर्पण।
Tags
आनी दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment