Sunday, June 5, 2022
Home
चम्बा दर्पण
स्पार्क एन जी ओ द्वारा नाबार्ड के मार्गदर्शन में चम्बा जिले के सलूणी विकास खण्ड के अंतर्गत जलागम परियोजनाओं के परियोजना क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
स्पार्क एन जी ओ द्वारा नाबार्ड के मार्गदर्शन में चम्बा जिले के सलूणी विकास खण्ड के अंतर्गत जलागम परियोजनाओं के परियोजना क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
ब्यूरो चम्बा।
स्पार्क संस्था द्वारा नाबार्ड के मार्गदर्शन में, विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिला चम्बा के विकास खंड सलूनी में चलाई जा रही जलागम परियोजनाओं के परियोजना क्षेत्र में संस्था के सदस्यों द्वारा स्थानीय लोगों को पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूक किया। साथ ही लोगों के साथ मिलकर पौधा रोपण , पनीहार व बावड़ियों की साफ सफाई और पर्यावरण सरंक्षण से सम्बन्धित कार्य किए गए। इस मौके पर संस्था के
परियोजना प्रबंधक रोहित शर्मा ने बताया कि पर्यावरण सरंक्षण से सम्बन्धित जल, जंगल और जमीन के बचाव हेतु संस्था कार्य कर रही है। संस्था का मुख्य लक्ष्य पानी की हर बूंद का दोहन किसनी के कार्य मे हो। जल तथा मृदा सरक्षण पर अधिक बल दिया जाएगा। ये सभी कार्य भविष्य में भी इसी तरह करवाए जाएंगे, साथ ही उन्होंने बताया कि संस्था ने आगामी दो माह में विकास खंड सलूणी में परियोजना क्षेत्र मे 9000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था समन्वयक सोमेंद्र कुमार शर्मा, कुलदीप सिंह ठाकुर , मनोज शर्मा, तिलक, ज्ञान चंद , शशि कांत , अनिल, विनीता, रविन्द्र कुमार, सतीश, संतोष, यश चनालू राम, आदि का विशेष योगदान रहा।
Tags
# चम्बा दर्पण
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
चम्बा दर्पण
Tags
चम्बा दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment