Saturday, June 18, 2022
Home
Unlabelled
कुल्लू व लाहौल स्पीति जिले को छोड़कर राज्य के ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में 21 जून से 28 जुलाई तक होंगी बरसात की छुट्टियां।
कुल्लू व लाहौल स्पीति जिले को छोड़कर राज्य के ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में 21 जून से 28 जुलाई तक होंगी बरसात की छुट्टियां।
राज्य के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में बरसात की छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में 21 जून से 28 जुलाई तक 38 दिन बरसात की छुट्टियां रहेगी।
उच्च शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिला को छोड़कर सभी ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में ये शेड्यूल लागू रहेगा।
इसके तहत 21 जून से 28 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन स्कूलों में बरसात की 38 छुट्टियां रहेंगी। फेस्टिवल ब्रेक दिवाली से दो दिन पहले शुरू होकर कुल चार दिन का होगा। सर्दियों में 6 दिन की छुट्टियां रहेगी जो लोहड़ी से दो दिन पहले शुरू होंगी।
वार्षिक परीक्षा परिणाम के बाद 1 से 4 अप्रैल तक चार दिन की छुट्टियां रहेंगी। इस तरह ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में शौक्षणिक सत्र के दौरान कुल 52 छुट्टियां दी जाएंगी।
इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की तरफ से सभी उप शिक्षा निदेशकों, स्कूल प्रिंसिपल व मुख्याध्यापकों को आदेश जारी किए गए हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment