राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुन्न में हुआ अंडर -14 (बॉयज ) खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज़। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, June 30, 2022

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुन्न में हुआ अंडर -14 (बॉयज ) खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज़।

    विनोद जोशी।
    अखण्ड भारत दर्पण।
    30 जून 2022.
    विकासखण्ड आनी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुन्न में बुधवार को अंडर-14 (बॉयज) खेल- कूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। जिसमें एपीएमसी कुल्लू एवं लाहुल स्पीति के अध्यक्ष व भाजपा मण्डल आनी के अध्यक्ष अमर ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस खेलकूद प्रतियोगिता में आनी खण्ड के 26 विद्यालयों के छात्र भाग ले रहे है।
    इस मौके अमर ठाकुर ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मनुष्य के व्यक्तित्व के विकास में खेल बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। खेल से व्यक्ति आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं प्रगतिशील बनता है।जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति का मानसिक तथा शारीरिक दोनो रूप से स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। 
    प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुन्न की छात्राओं द्वारा रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.