निरमण्ड खण्ड में धूमधाम से मनाया गया मानी मेला। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, June 15, 2022

    निरमण्ड खण्ड में धूमधाम से मनाया गया मानी मेला।


    महेंद्र कौशल।
    ब्यूरो निरमण्ड।
    अखण्ड भारत दर्पण।
    15 जून 2022.
    निरमण्ड खण्ड की ग्राम पंचायत निशानी में मानी मेला बड़े धूमधाम से मनाया गया। मेले  में  क्षेत्र के तीन आराध्य देवी -देवताओं ने  शिरकत की।
     मंगलवार को मेले के समापन समारोह में उपेन्द्र कांत  मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व प्रधान ग्राम पंचायत  डिंगीधार बंसी लाल,महासचिव सतपाल ठाकुर, दिवान एडवोकेट ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की।
    इस मेले का आयोजन नातली नाग  युवक मण्डल निशानी के दवारा किया गया था। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ -साथ क्रिकेट  प्रतियोगिता व रस्साकस्सी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। क्रिकेट  प्रतियोगिता में बजरहा ने प्रथम स्थान हासिल किया व रनरअप नातली नाग  युवक मण्डल निशानी की टीम रही। क्रिकेट मैच के फाइनल में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए सनी वर्मा को मैंन ऑफ़ दी मैच का ख़िताब दिया गया। वहीं विकास ने मैन ऑफ़ दी सीरीज का ख़िताब जीता । महिला रस्साकस्सी में तगूर ने प्रथम व जूनी ने दूसरा स्थान हासिल गया।

    No comments:

    Post a Comment