Friday, June 10, 2022
Home
Unlabelled
भारतीय जनता पार्टी आनी मण्डल की बैठक मण्डल अध्यक्ष जीवन चौहान की अध्यक्षता में सराय भवन निरमण्ड में हुई संपन्न ।
भारतीय जनता पार्टी आनी मण्डल की बैठक मण्डल अध्यक्ष जीवन चौहान की अध्यक्षता में सराय भवन निरमण्ड में हुई संपन्न ।
गुरदास जोशी।
अखण्ड भारत दर्पण।
भारतीय जनता पार्टी आनी मण्डल के ग्राम केन्द्र अध्यक्ष/विस्तारकों की महत्वपूर्ण बैठक वीरवार को मण्डल उपाध्यक्ष जीवन चौहान की अध्यक्षता में सराय भवन निरमण्ड में आयोजित की गई। इस बैठक में विशेष रुप से आनी विधानसभा के विधायक किशोरी लाल सागर मौजूद रहे।
बैठक में 14 जून को होने वाले त्रिदेव सम्मेलन की तैयारियों की रूपरेखा बनाई गई तथा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी की गई। विधायक किशोरी लाल सागर ने सभी कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा। उन्होंने क्षेत्र में हो रहे विकासात्मक गतिविधियों को कार्यकर्ताओं के बीच रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा जो भी आनी विधानसभा क्षेत्र के लिए घोषणाएं की थी वो सभी पूर्ण भी कर दी गई है। मण्डल महामंत्री योगेश भार्गव ने कार्यकर्ताओं के बीच बात रखते हुए कहा कि हाल ही में निरमण्ड क्षेत्र के दौरे के दौरान कांग्रेस की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने क्षेत्र में आकर सिर्फ झूठ का प्रचार किया। भाजपा के कार्यकाल में जो आनी विधानसभा क्षेत्र का विकास हुआ है वह कांग्रेस के कार्यकाल में होना संभव ही नहीं बल्कि नामुमकिन भी था। आज जितना भी विकास भारतीय जनता पार्टी आनी विधानसभा क्षेत्र या फिर पूरे हिमाचल में कर रही है कांग्रेस इसके बारे में कभी सोच भी नहीं सकती थी, मुख्यमंत्री ने निरमण्ड क्षेत्र में जो भी करोड़ों की कल्याणकारी योजनाओं की घोषणाएं की थी आज वह सारी घोषणाएं सुचारू रूप से प्रगति पर है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment