Saturday, June 25, 2022
Home
Unlabelled
नोर पंचायत के पजेंडा गांव में पशु औषधालय खोलने को मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी ।
नोर पंचायत के पजेंडा गांव में पशु औषधालय खोलने को मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी ।
महेंद्र कौशिक।
अखण्ड भारत दर्पण।
आनी विधानसभा क्षेत्र विधायक किशोरी लाल ने निरमण्ड खण्ड के तहत ग्राम पंचायत नोर के पजेंडा गांव में पशु औषधालय खोलने के लिए सीएम जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित मंत्रिमण्डल की बैठक में निरमण्ड खण्ड की ग्राम पंचायत नोर के पजेंडा गांव में पशु औषधालय खोलने को मंत्रिमण्डल ने मंजूरी प्रदान कर दी। जिससे इन क्षेत्रों के लोग लाभान्वित होंगे।
उन्होंने कहा कि पजेंडा में पशु औषधालय खोलने से लंबे समय से चली आ रही लोगों की मांग पूरी हुई है। इसके खोलने से क्षेत्र के पशु पालक लाभान्वित होंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गत वर्ष जुलाई माह में निरमण्ड दोरे के दौरान इसे खोलने की घोषणा की गई थी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment