आज के लिए राशिफल। (24-06-2022) - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, June 24, 2022

    आज के लिए राशिफल। (24-06-2022)

    वीरेंद्र शर्मा,ज्योतिष आचार्य। रामपुर बुशहर।
    मेष
    24-06-2022

     आपको अपने तल्ख़ रवैया का ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ सकता है। शिष्टाचार को अपनी आदत में शामिल कर लें, क्योंकि शिष्टाचारी इंसान कुछ भी कड़वा बोलने से पहले दो बार सोचता है। लेकिन अगर ऐसा कुछ कहना बहुत ज़रूरी हो, तो बहुत विनम्र और शालीन तरीक़े से कहें। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड ख़राब कर सकता है। लेकिन अपना आपा न खोएँ, इससे सिर्फ़ आग और भड़केगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। 


    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 2

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग 


     
    ---------------------------------------

    वृष 
    24-06-2022

     आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार के साथ दिन अच्छा बीतेगा। परिवार के लोग घरेलू कार्यों में मददगार रहेंगे। आज आप लोगों के साथ कॉन्फिडेंस से पेश आयेंगे, समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें… कहीं बाहर जाते समय दवाईयां साथ रखें। जरूरतमंद को कपड़े दान करें, रूके हुये काम बनेंगे।


    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग 


     
    ---------------------------------------

    मिथुन 
    24-06-2022

     बेकार के ख़यालों में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें, बल्कि इसे सही दिशा में लगाएँ। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है। आज के दिन कार्यालय का माहौल बढ़िया बना रहेगा। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। आपके जीवनसाथी का मिज़ाज आज बढ़िया है। आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है।


    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : हल्का हरा


     
    ---------------------------------------

    कर्क 
    24-06-2022

     आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज दिखावे के लिये जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। आज पड़ोसियों से रिश्ते मधुर हो सकती है। बेहतर होगा कि आप ऐसी परिस्थितियों में ना पड़ें। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं आज वो जीवनसाथी की नाराजगी के बावजूद अपना प्यार जाहिर करें। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, मन शांत रहेगा। यह दिन प्रसन्नता और ज़िन्दादिली के साथ किसी ख़ास संदेश को भी देगा।


    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग 


     
    ---------------------------------------

    सिंह 
    24-06-2022

     मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। पारिवारिक समारोह और महत्वपूर्ण अवसरों के लिए अच्छा दिन है। आपके प्यार के रिश्ते में एक जादूई एहसास छा रहा है, इसकी ख़ूबसूरती महसूस करें। दफ़्तर में मशीनों की ख़राबी परेशानी का सबब बन सकती है। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा।आज आप सामाजिक कार्यों पर ज़्यादा ध्यान देंगे और ज़रूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे।


    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 1

    भाग्यशाली रंग : गहरा ग्रे


     
    ---------------------------------------

    कन्या
    24-06-2022

     आज का दिन सकारात्मकता से भरा रहेगा। आपकी ऊर्जा का स्तर भी बढ़ा रहेगा। इस राशि के जो लोग लकड़ी का बिजनेस कर रहे हैं आज उन्हें कोई बड़ा फायदा होने वाला है। विवाहितों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा, जीवनसाथी से विवाद की स्थिति भी बन सकती है। आज आपको महसूस होगा कि आपका महबूब आपसे कितना प्यार करता है। आप अपने मातहतों से नाख़ुश हो सकते हैं, क्योंकि वे उम्मीद के मुताबिक़ काम नहीं कर रहे हैं।


    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 8

    भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग 


     
    ---------------------------------------

    तुला 
    24-06-2022

     भविष्य को लेकर बेकार में चिंता करते रहना आपको बेचैन कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि असली ख़ुशी वर्तमान का पूरा मज़ा लेने से आती है, न कि भविष्य पर निर्भर रहने से। हर चीज़ का अपना अलग आनंद है, यहाँ तक कि अंधकार और सन्नाटे का भी। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आपकी परेशानी आपके लिए ख़ासी बड़ी हो सकती है, लेकिन आस-पास के लोग आपके दर्द को नहीं समझेंगे। शायद उन्हें लगता हो कि इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है।


    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 4

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग 


     
    ---------------------------------------

    वृश्चिक 
    24-06-2022

     आज का दिन शानदार रहने वाला है। कई दिनों से रूका हुआ काम आज समय पर पूरा हो जायेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अचानक बड़ा आर्डर मिल सकता है। छात्र आज स्टडी में आ रही प्रॉब्लम्स को आसानी से सॉल्व कर लेंगे। आज बच्चों के साथ दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। बड़ों के पैर छूकर दिन की शुरूआत करें, सारे काम सफल होंगे।


    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 8

    भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग  


     
    ---------------------------------------

    धनु 
    24-06-2022

     आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। ऐसा दिन है जब काम का दबाव कम रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा ले पाएंगे। रोमांटिक मनोभावों में अचानक आया बदलाव आपको काफ़ी खिन्न कर सकता है। कार्यक्षेत्र में समझ-बूझ के उठाए गए आपके क़दम फलदायी होंगे। इससे आपको समय पर योजनाएँ पूरी करने में मदद मिलेगी। साथ ही नई परियोजनाएँ शुरू करने के लिए सही समय है।


    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग 


     
    ---------------------------------------

    मकर 
    24-06-2022

     आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कारोबार में आज उम्मीद से अधिक लाभ मिल सकता है। आज किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा ना करें| आज बच्चों की खराब सेहत आपके लिये परेशानी पैदा कर सकती है। परिवार के साथ अधिक टाइम स्पेंड करने की कोशिश करें। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, सारी परेशानियां दूर होंगी। यदि आप अपने फ़ोन को किनारे उठाकर नहीं रखेंगे, तो कोई बड़ी ग़लती हो सकती है।


    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : हल्का पीला 


     
    ---------------------------------------

    कुंभ 
    24-06-2022

     आत्मविश्वास की कमी को ख़ुद पर हावी न होने दें, क्योंकि यह सिर्फ़ आपकी समस्या को और जटिल बनाएगा, साथ ही आपकी तरक़्क़ी में भी रोड़ा अटकाएगा। अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल करने के लिए अपनी बात खुल कर कहें और परेशानियों का सामना होठों पर मुस्कुराहट के साथ करें। ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं- लेकिन आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। कुछ दिनों से आपका व्यक्तिगत जीवन ही आपके ध्यान का केंद्र रहा है।


    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग


     
    ---------------------------------------

    मीन 
    24-06-2022

     इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें ख़त्म कर दें। ऐसा आप किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता के ज़रिए कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक संतोष मिलेगा। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। अपनी दीवानगी को क़ाबू में रखें, नहीं तो यह आपके प्रेम-संबंध को मुश्किल में डाल सकती है।


    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : हल्का हरा

               🔥जय श्रीराम जी🔥

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.