नगर निगम अधिकारियों के साथ हुए दुर्व्यवहार और झगड़े संबंधी प्रशासन से कार्यवाही की मांग। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, February 7, 2025

    नगर निगम अधिकारियों के साथ हुए दुर्व्यवहार और झगड़े संबंधी प्रशासन से कार्यवाही की मांग।

    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर : जानकारी प्राप्त हुई है कि जालंधर के गुरु रामदास नगर में काम करते समय नगर निगम अधिकारियों के साथ हुए दुर्व्यवहार और हुई लड़ाई को देखते हुए नगर निगम के माननीय मेयर विनीत धीर और नगर निगम कमिश्नर द्वारा नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्षो के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई इस बैठक में वार्ड नंबर 76 से काउंसलर राजेश ठाकुर भी शामिल हुए और इस बैठक में यह फैसला लिया गया है कि जल्द से जल्द गुरु रामदास नगर में काम करते समय नगर निगम अधिकारियों के साथ हुए दुर्व्यवहार और झगड़े संबंधी दूसरी पार्टी पर कार्यवाही की प्रशासन से मांग की गई है। 
    इस बैठक में प्रशासन से यह मांग की गई है कि जल्द से जल्द इस पर कार्यवाही की जाए और नगर निगम के कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

    No comments:

    Post a Comment