बुधवार दोपहर को कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में पुलिस हिरासत से एक कैदी भाग गया।
बुधवार दोपहर को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में पुलिस हिरासत से एक कैदी भाग गया। आरोपी का नाम रजत उर्फ रज्जू है, जो वार्ड-7 डूंगा बाजार मंदिर रोड, कांगड़ा में रहता है। आरोपी के खिलाफ गगल और कांगड़ा पुलिस थाना में चोरी और सबूतों के साथ छेड़छाड़ के मामले दर्ज हैं। इन मामलों में आरोपी जिला कारागार में बंद था।
आरोपी बुधवार को कोर्ट में पेश हुआ। आरोपी इस दौरान पुलिस को चकमा देकर भाग गया। कैदी ने पुलिस से भागने के बाद से ही पुलिस टीम उसकी तलाश में जुट गई है। कैदी के दाड़ी की तरफ छुपे होने की संभावना के चलते, उसे दाड़ी के बाहर भी ढूंढा जा रहा है। एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल ने कहा कि फरार हुए कैदी की तलाश जारी है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.