डी०पी० रावत।
मण्डी,9 फरवरी।
हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की राज्य कमेटी की बैठक रविवार को मण्डी में हुई। बैठक में कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य के लिए भी कार्ययोजना बनाई गई। इस बैठक में प्रदेश के 9 जिलों से 41 सदस्यों ने भाग लिए।
समिति के सचिव सत्यवान पुण्डीर ने जानकारी देते हुए कहा कि समिति 2025 में संगठन को मज़बूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाएगी और वार्ड स्तर तक कमेटियों का गठन किया जाएगा। इसके लिए 5 जून को एक दिवसीय राज्यव्यापी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। हालांकि सदस्यता जनवरी से शुरू कर दी गई है। अप्रैल 2026 में होने वाले 21वें राज्य सम्मेलन से पहले समिति हर इकाई में सम्मेलन करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की समझ को बढ़ाने के लिए आगामी 10 और 11 मई को संगठनात्मक शिविर आयोजित होगा। बैठक में संगठन की वित्तीय समिति पर भी चर्चा की गई।
वित्तीय स्थिति मज़बूत करने के लिए फण्ड अभियान चलाया जाएगा जिसमें समिति के हमदर्द और आम जनता से भी चन्दे की अपील की जाएगी। उन्होंने कहा कि समिति का मुख्य काम नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज करना होगा। इसके लिए 22-23 मार्च को दो दिवसीय सामग्री निर्माण कार्यशाला की जाएगी। 7 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर शिमला में राज्य स्तरीस अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा जिसमें अन्य संस्थाओं को भी आमंतित्र किया जाएगा। इसके बाद जिला, खण्ड व पंचायत स्तर पर भी अधिवेशन किए जाएंगे। अभियान का विस्तार करने के लिए उत्तरी भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तराखण्ड के साथ भी कार्यशाला की जाएगी। 8 सितम्बर को सरकारी विभागों सहित अन्य सम्बन्धित संस्थानों के साथ नीतिगत हस्तक्षेप पर अधिवेशन होगा।
बैठक में जलवायु परिवर्तन, शिक्षा, नई शिक्षा नीति, जेंडर और जनवाचन अभियान पर भी चर्चा की गई और इन विषयों पर काम करने की योजना तैयार की गई। जन स्वास्थ्य अभियान के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मार्च और अप्रैल महीनों में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
राष्ट्रीय महासचिव ओम प्रकाश भुरेटा ने कहा की देश के स्तर पर भारत ज्ञान विज्ञान समिति का 2025 का संगठनिक अभियान 1,000 पंचायतों में सामुदायिक शिक्षण केंद्रों, जमीनी नेतृत्व और पंचायत स्तर पर संरचित हस्तक्षेपों के माध्यम से आजीवन शिक्षा को मजबूत करने पर केंद्रित है। उन्होंने हिमाचल की ईकाई को बधाई देते हुए कहा की प्रदेश में संगठन की मजबूती देश भर में सराहनीय है।
Best Digital Marketing Services – Click Here


No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.