जिला शिमला के पुलिस थाना रामपुर के तहत एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ़्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस उपमंडल रामपुर के विशेष दल ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग- 05 पर फील्ड होस्टल जाने वाली सड़क (पाटबंगला) में पैराफिट पर बैठे एक युवक से 6.13 ग्राम चिट्टा बरामद किया है ।
आरोपी की पहचान साहिल (22) पुत्र पदम लाल गांव व डाकघर बरी तहसील निचार जिला किन्नौर के रूप में हुई है। उप मण्डल पुलिस अधिकारी रामपुर नरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बतलाया है कि युवक के खिलाफ पुलिस थाना रामपुर में मादक पदार्थ अधिनिमय के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपी से मामले से जुड़े हर पहलू पर पूछताछ की जा रही है।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.