उपायुक्त ने गौवंश अभ्यारण्य के लिए चुनी गई जमीन का निरीक्षण किया - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, February 19, 2025

    उपायुक्त ने गौवंश अभ्यारण्य के लिए चुनी गई जमीन का निरीक्षण किया

     


    19 फरवरी, ऊना बुधवार को उपायुक्त जतिन लाल ने ग्राम पंचायत नगनोली में प्रस्तावित गौवंश अभ्यारण्य के लिए चुनी गई जमीन की जांच की। नगनोली के लबाना माजरा में 397 कनाल जमीन पर गौवंश अभ्यारण्य का निर्माण लगभग 4.50 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। 

    इस परियोजना के पहले चरण के लिए सरकार से 2.75 करोड़ रुपये की धनराशि मिली है। जतिन लाल ने बताया कि गौवंश अभ्यारण्य पूरी तरह से बनने के बाद इसमें पांच सौ गौवंशों के रहने का स्थान होगा। 


    यहां छह शेड बनाए जाएंगे: पांच गौवंश के लिए और एक चारे के लिए। साथ ही फार्मासिस्ट रेजिडेंस सहित अन्य सुविधाओं का भी निर्माण किया जाएगा।जिससे अभ्यारण्य का सुचारू संचालन हो सके।

     उपायुक्त ने बताया कि पशुपालन विभाग को गौवंश अभ्यारण्य बनाने के लिए जमीन दी गई है और वन विभाग से आवश्यक अनुमति मिली है। सीमांकन प्रक्रिया अभी भी प्रगति पर है।

     उपायुक्त ने अधिकारियों को 20 मार्च तक इसे पूरा करने का आदेश दिया। उनका कहना था कि सीमांकन प्रक्रिया पूरी होते ही HPSDIDC द्वारा तारबंदी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, नगनोली ग्राम पंचायत के प्रधान मेहताब ठाकुर, एचपीएसआईडीसी के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कतना, पशुपालन विभाग की डॉ. स्मृति और वन विभाग के अशोक कुमार इस अवसर पर उपस्थित रहे।News source

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.