अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर : श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान मैनेजमेंट नीवी आबादी संतोखपुरा जालंधर द्वारा सतगुरु रविदास महाराज जी का 648वा गुरुपर्व बड़ी श्रद्धा सहित मनाया गया। इस शुभ अवसर पर बीते दिनों 10 फरवरी को श्री गुरुग्रन्थ साहिब के अखंडपाठ गुरु घर में आरंभ किए गए थे और आज 12 फरवरी को आरती की गई भोग डाले गए और सतगुरु रविदास महाराज जी की मेहमा का गुणगान किया गया।
इस उपरांत अरदास की गई और भारी संख्या में आई हुई संगत को प्रसाद वितरित किया गया और गुरु का लंगर वितरित किया गया।
इस शुभ अवसर पर दिनेश ढल, वार्ड नंबर 76 से पार्षद राजेश ठाकुर, विजय माधार शामिल हुए, श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान मैनेजमेंट नीवी आबादी संतोखपुरा जालंधर द्वारा इन सभी को सम्मानित किया गया।
और श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान मैनेजमेंट नीवी आबादी संतोखपुरा के सेवादारों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खुशी की बात यह रही की मोहल्ला संतोखपुरा की बच्चियों द्वारा जिन्होंने शोभा यात्रा में झाड़ू की सेवा निभाई थी उन्होंने सतगुरु रविदास महाराज जी के 648वे गुरुपर्व के उपलक्ष में पांच केक काटे और आई हुई संगत में वितरित किए।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.