डी० पी० रावत।
आनी,12 फरवरी।
हिमाचल प्रदेश के ज़िला कुल्लू के विकास खण्ड आनी की ग्राम पंचायत आनी के आनी कस्बे के स्थित रानी बेहड़ा खेल मैदान में यूथ क्लब आनी द्वारा रॉयल कप" ग्राम पंचायत स्तरीय क्रिकेट खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। वीडियो न्यूज़ देखने के लिए यहां क्लिक करें।
जिसमें प्रधान ग्राम पंचायत आनी लाल सिंह ठाकुर,प्रधान पंचायत मुहान संतोष ठाकुर एवम् ग्राम पंचायत आनी के उपप्रधान सुभाष ठाकुर ने बतौर संयुक्त मुख्यातिथि शिरकत की।
आयोजक यूथ क्लब के प्रधान संदीप ठाकुर ने सभी अतिथियों का फूल माला पहना कर स्वागत किया। जिसमें प्रदेश भर की 144 टीमें अपना खून पसीना बहाएंगी।
यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 10 मार्च तक लगभग एक माह तक आयोजित होंगी। इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 2 लाख रूपये और उप विजेता टीम को 1 लाख रूपये की धन राशि क्लब द्वारा प्रदान की जाएगी। संयुक्त मुख्यातिथियों ने क्लब को प्रोत्साहन राशि ₹ 31,000 की घोषणा की।
इस टूर्नामेंट के प्रायोजक मैन ऑफ द टूर्नामेंट विपिन ठाकुर,ऑल मैन ऑफ द मैच डॉ. प्रेम नेगी बुशैहर हॉस्पिटल रामपुर, फेयर टीम अवॉर्ड देवेश ठाकुर निथर,बेस्ट विकेट कीपर मानवी निथर, ,बेस्ट बैट्समैन पंकज ठाकुर,बेस्ट बॉलर, एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अहमद आदि कर रहे हैं।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.