पुलिस ने 621 ग्राम चरस के साथ 32 वर्षीय युवक किया गिरफ़्तार। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, February 10, 2025

    पुलिस ने 621 ग्राम चरस के साथ 32 वर्षीय युवक किया गिरफ़्तार।

     


    जिला कुल्लू के पुलिस थाना मनीकर्ण  के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी जरी की टीम ने गश्त के दौरान ढूँखरा –मलाणा रोड़ पर एक युवक से 621 ग्राम चरस/ कैनाविस बरामद की है। युवक की पहचान वोहीन कोतवाल (32 वर्ष) पुत्र जगत सिंह निवासी भूठीधार डाकघर भूठी तहसील कुमारसेन जिला शिमला के रूप में की गई है।  पुलिस ने उपरोक्त आरोपी के  विरुद्ध पुलिस थाना मनीकर्ण में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया है । मामले में आगे की जांच ज़ारी है। 

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.