डी०पी० रावत।
आनी,17 फरवरी।
हिमाचल प्रदेश के ज़िला कुल्लू के विकास खण्ड आनी की ग्राम पंचायत लझेरी के तहत जाखानाली में नव निर्मित देवता पांचवीर का पहला तुआर 3 प्रविष्टे फाल्गुल शुक्रवार को आयोजित किया गया। जिसमें देवता ने गूर के माध्यम से वर्ष भर का फलादेश बताया।
देवता ने अपनी पूरी हार तथा समस्त प्राणियों की सुख समृद्धि की भविष्यवाणी भी की।
इस मौके पर एक बैठक कर नई कार्यकारिणी गठित की गई है। जिसमें सर्वसम्मति से राम लाल को कारदार,जगदीश की भण्डारी,हर दयाल,खूब राम व दलवीर को पुजारी,राम लाल को कुंजीदार और मेद राम को कराऊक चुना गया इस कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों को प्रसाद बांटा गया।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.