सतगुरु रविदास महाराज जी की मेहमा का स्वर्गवासी भगत राम किशन के गृह में हुआ गुणगान। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, February 10, 2025

    सतगुरु रविदास महाराज जी की मेहमा का स्वर्गवासी भगत राम किशन के गृह में हुआ गुणगान।

    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर : सतगुरु रविदास महाराज जी के 648वे गुरुपर्व के उपलक्ष में स्वर्गवासी भगत राम किशन के परिवार द्वारा हर साल की तरह इस साल भी अपने गृह मोहल्ला संतखपुरा नीवी आबादी जालंधर में सुखमणि साहिब के जाप करवाए गए और प्रभात फेरी श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान मैनेजमेंट नीवी आबादी संतोखपुरा जालंधर और पांच प्रभात फेरियों का अपने गृह मोहल्ला संतखपुरा नीवी आबादी जालंधर में आदर सहित स्वागत किया गया और स्वर्गवासी भगत राम किशन के परिवार द्वारा प्रभात फेरियों पर पुष्प वर्षा की गई। सभी प्रभात फेरियों द्वारा सतगुरु रविदास महाराज जी की मेहमा का गुणगान किया गया। 


    स्वर्गवासी भगत राम किशन के परिवार के सदस्यों को श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान मैनेजमेंट नीवी आबादी संतोखपुरा जालंधर और सभी प्रभात फेरियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस के बाद आई हुई सभी प्रभात फेरियों को छोले भटूरे और केसर बादाम दूध का लंगर वितरित किया गया। स्वर्गवासी भगत राम किशन के परिवार द्वारा आई हुई प्रभात फेरियों व संगत का धनवाद किया गया और सतगुरु रविदास महाराज जी के 648वे गुरुपर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी गई। 

    No comments:

    Post a Comment