Thursday, February 6, 2025
Home
Kinnaur news
किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत चगांव में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत चगांव में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग, हिमाचल प्रदेश के जिला कार्यक्रम कार्यालय किन्नौर द्वारा निचार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत चगांव में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी जय कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार की सुखाश्रय योजना के अंतर्गत निराश्रित बच्चों को कई सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जैसे कि सामाजिक सुरक्षा, उच्च शिक्षा, त्योहार भत्ता, व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास।
उन्होंने इन्दिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत जरूरतमंद बच्चों को विभिन्न स्तरों पर शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा संचालित पोषण अभियान योजना के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत किशोर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं की पोषण संबंधी आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इस अवसर पर तहसील कल्याण विभाग द्वारा उनके माध्यम से चलाए जा रहे विभिन्न जन-कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार निर्धन और उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है और लोगों को वास्तविक लाभ मिल रहा है।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम की कर्मचारी रेखा, आरज़ू, ईश्वर भक्ति वन स्टॉप सेंटर के दीपक, तथा स्थानीय पंचायत के जन-प्रतिनिधियों के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भी उपस्थित थीं।
Tags
# Kinnaur news
About Sakshi Roy Online Desk Bureau
Kinnaur news
Tags
Kinnaur news
Location:
India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment