“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक बाइक रैली का हुआ आयोजन - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, February 6, 2025

    “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक बाइक रैली का हुआ आयोजन

     

    बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के दस वर्ष पूरे होने के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में लगभग 60 महिलाएं, युवतियां और किशोरियां 30 स्कूटियों पर सवार होकर महिला सशक्तिकरण का संदेश फैलाने के लिए शामिल हुईं। रैली का नेतृत्व महिला पुलिस के वीरांगना दस्ते ने किया। 


    एडीएम कुल्लू, अश्वनी कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी गजेन्द्र ठाकुर ने जानकारी दी कि आगामी महिला दिवस तक इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे प्रसव पूर्व लिंग जांच अधिनियम और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों के प्रति जनता को जागरूक किया जा सके।

    No comments:

    Post a Comment