विकास परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया, समन्वय में सुधार के लिए दिए निर्देश
विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों के समग्र विकास पर जोर देते हुए अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने की सलाह दी। गुरुवार को ऊना के जिला परिषद सभागार में जिला एवं उपमंडल प्रशासन के अधिकारियों के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस बैठक में उपायुक्त जतिन लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुटलैहड़ विस क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने अपने विकास कार्यों में आ रही समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया।
विधायक ने यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए कि ऊना ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली कुटलैहड़ विधानसभा की पंचायतों का विकास समान रूप से किया जाए। उन्होंने विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया, ताकि स्थानीय निवासियों को जल्द से जल्द लाभ मिल सके।
उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कुटलैहड़ विधानसभा में पेयजल की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ग्रामीण स्तर पर पाइप लाइनों की मरम्मत को प्राथमिकता दी जाए, ताकि लोगों को निर्बाध पेयजल की आपूर्ति मिल सके। इसके अतिरिक्त, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को बंगाणा और थानाकलां अस्पतालों में लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए भी निर्देशित किया।
उपायुक्त जतिन लाल ने जिला और उपमंडल प्रशासनिक अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि वे आपसी समन्वय और प्रभावी रणनीति के माध्यम से पंचायतों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं।
उन्होंने यह स्पष्ट किया कि योजनाओं के कार्यान्वयन में आने वाली बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर समाप्त किया जाना चाहिए, ताकि विकास कार्य समय पर संपन्न हो सकें और अधिकतम संख्या में लोग लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर कांग्रेस के बंगाणा ब्लॉक अध्यक्ष रामासरा, प्रदेश सचिव देसराज गौतम, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, बीडीओ ऊना केएल वर्मा, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, सभी जिला परिषद सदस्य, बीडीसी सदस्य और कुटलैहड़ विस क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि सहित जिला के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित किया।
Best Digital Marketing Services – Click Here


No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.