बटसेरी पंचायत में कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, February 3, 2025

    बटसेरी पंचायत में कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

     


    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला कल्याण कार्यालय ने आज जनजातीय जिला किन्नौर की सांगला तहसील में बटसेरी ग्राम पंचायत के पंचायत घर में एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया। वर्तमान कांग्रेस सरकार ने इस जागरूकता शिविर में जिलावासियों को विभिन्न कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं के बारे में जानकारी दी और ग्रामीणों को जागरूक किया। बाल विकास संरक्षण अधिकारी सुभद्रा देवी ने इस अवसर पर आई.सी.डी.एस. के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना और पोषण अभियान के बारे में भी लोगों को बताया। 

    इस दौरान जिला कल्याण अधिकारी बलबीर सिंह ने कल्याण विभाग के माध्यम से चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं और समावेशी नीतियों की विस्तृत जानकारी दी.


     उन्होंने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार निरंतर निर्धन और उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है और लोगों को धरातल पर लाभ मिल रहा है, जो कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुकखू की व्यवस्था परिवर्त स्थानीय पंचायत प्रधान परदीप कुमार, पंचायत जन-प्रतिनिधि और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका इस अवसर पर उपस्थित थे।News source

    No comments:

    Post a Comment