आचार्य दीपक अरोड़ा से 05 फरवरी 2025 का राशिफल जानें। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, February 5, 2025

    आचार्य दीपक अरोड़ा से 05 फरवरी 2025 का राशिफल जानें।

    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर :
    मेष राशि (Aries) ♈: आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है आज के दिन कोई बे मतलब के वाद विवाद हो सकते हैं कार्य को सूझ बुझ से करें आपके अंदर ऊर्जा बनी रहेगी किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। 

    वृष राशि (Taurus) ♉: आज के दिन आपके रुके हुए काम पूर्ण होंगे जो जातक नौकरी के लिए इंटरव्यू दे रहे हैं उन्हें कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है घर में कलह क्लेश रहेगा। लेकिन आप अपनी सूझ बुझ से वाद विवाद से बच जाएंगे। भाग्य का साथ आपको मिलेगा विद्यार्थी वर्ग किसी नई परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

    मिथुन राशि (gemini) ♊: आपको आज के दिन आपके कामों में आ रही रुकावटें दूर होगी धन की लेनदेन ना करें अपने काम में मन लगाएं जिससे आपको लाभ ही मिलेगा स्वास्थ्य का ध्यान रखें किसी भी अजनबी पर विश्वास ना करें किसी भी नई डील या कार्य का निर्णय सोच समझ कर ले।

    कर्क राशि (cancer) ♋: आज के दिन आपको सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी स्वास्थ्य का ध्यान रखें वाहन आदि को संभाल कर चलाएं वाणी पर संयम रखें वाद विवाद ना करें घर में कलह क्लेश करने से बचें बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। 

    सिंह राशि (leo) ♌: आज के दिन आपको सकारात्मक ऊर्जा मन में बनी रहेगी मां को शांत रखें वाद विवाद ना करें यात्रा लाभदायक रहेगी कार्य में आ रही रुकावटें दूर होगी धन लाभ मिलेगा परंतु धन खर्च भी अधिक होगा।

    कन्या राशि (virgo) ♍: आज के दिन आपके लिए निवेश करना शुभ फल देगा जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा आर्थिक स्थिति में सुधार होगा शत्रुओं पर आपका दबदबा बना रहेगा कानूनी मामलों में सावधानी रखें रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। 

    तुला राशि (libra) ♎: आज के दिन आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी घर में अगर किसी प्रकार का कल क्लेश चल रहा है उसको मिलकर बैठ कर सूझ बुझ से दूर करें। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा आपके लिए योग करना लाभदायक सिद्ध होगा धार्मिक कार्य में मन लगेगा। 

    वृश्चिक राशि (scorpio) ♏: आज के दिन आपको वाद-विवाद से बचना चाहिए अन्यथा हानी संभव है। अपने मन पर कंट्रोल रखें भावुकता में आकर कोई निर्णय न ले। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहे सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी जिससे आपको खुशी मिलेगी। अपने मन से नकारात्मक विचारों को हटा दें मन को शांत रखें वाणी पर संयम रखें।

    धनु राशि (sagittarius) ♐: आज के दिन आप अपनी सूझ बूझ की सोच का लाभ उठाएंगे। आपके कार्य क्षेत्र के मिले हुए काम को आप पूरी जिम्मेदारी से समय पर पूर्ण करेंगे मान सम्मान की प्राप्ति होगी मन में पराक्रम बना रहेगा यात्रा का योग बन सकता है। 

    मकर राशि (capricorn) ♑: आज के दिन व्यापार कर रहे लोगों को राहत मिलेगी क्योंकि उनका काफी समय से रुका हुआ काम पूर्ण होगा नौकरी कर रहे वर्ग को सफलता की प्राप्ति होगी उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा वाद विवाद से दूर रहे मित्रों से भेंट होगी। 

    कुंभ राशि (Aquarius) ♒: आज के दिन आपको मिलाजुला फल मिलेगा। किसी खुशखबरी की प्राप्त हो सकती है परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है कार्य में मन लगाकर जिम्मेदारी से कार्य पूर्ण करें वाणी पर संयम रखें वाद विवाद ना करें। 

    मीन राशि (pisces) ♓: आज के दिन आपको धन संबंधित मामलों में रुचि रहेगी परंतु किसी भी प्रकार का लेनदेन ना करें शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा कार्य क्षेत्र में कुछ काम में रुकावट आ सकती है किसी खास मित्र से भेंट हो सकती है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। 

    🙏 जय माता दी 🙏
    ASTRO DEEPAK ARORA 
    22/11 UJALA NAGAR BASTI SHEIKH NEAR LAL PAHADI MANDIR JALANDHAR 
    M.9878698555

    No comments:

    Post a Comment