Wednesday, January 15, 2025
नगर निकाय चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस की कसरत जारी।
अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तराखंड/हरिद्वार :
* SP देहात की अगुवाई में कलियर क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च।
* आमजन का जगाया भरोसा, भयमुक्त मतदान का दिया संदेश।
* आपराधिक तत्वों को चेतावनी, गलत हरकत की तो जाएंगे जेल।
नगर निकाय चुनाव 2025 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर आज SP देहात शेखर चंद्र सुयाल की अगुवाई में थाना कलियर क्षेत्रान्तर्गत नगर पंचायत पिरान कलियर व नगर पंचायत इमली खेड़ा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।
थाना कलियर पुलिस एवं पीएसी द्वारा कलियर क्षेत्र के सभी पोलिंग बूथ से होते हुए महमूदपुर जमाई खेड़ा कलियर एवं वेडपुर मुकरपुर, इमली खेड़ा के सभी पोलिंग स्टेशनों के आसपास फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को सुरक्षित एवं स्वैच्छिक मतदान का संदेश हुए आपराधिक तत्वों को कोई भी गलत हरकत होने पर कड़ी कानूनी कार्यवाही के संबंध में चेताया गया।
Tags
# उत्तराखंड दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
उत्तराखंड दर्पण
Tags
उत्तराखंड दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment