आईपीेएल 2025 की तारीख का ऐलान, इस तारीख से होगी सीजन का आगाज। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, January 12, 2025

    आईपीेएल 2025 की तारीख का ऐलान, इस तारीख से होगी सीजन का आगाज।

     


    इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के सीजन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।  इस बार सीजन की शुरुआत किस तारीख से होगी इसका खुलासा हो गया है।  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रविवार को इस बात की जानकारी थी।  बता दें, बीसीसीआई की विशेष आम बैठक (AGM) में ही आईपीएल के अगले सीजन पर फैसला लिया गया।  राजीव शुक्ला ने बैठक के बाद तारीख का ऐलान किया। 


    आईपीएल 2025 सीजन का आगाज 23 मार्च से होगा।  सीजन का पहला मैच किन टीमों के बीच खेला जाएगा, फिलहाल ये तय नहीं है।  राजीव शुक्ला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मीटिंग में एक ही बड़ा मुद्दा था, वो कोषाध्यक्ष और सचिव का चयन था।  इसके अलावा उन्होंने बताया कि IPL कमीश्नर की नियुक्ति भी एक साल के लिए कर दी गई है।  उन्होंने आगे बातचीत में कहा कि आईपीएल 2025 की शुरुआत 23 मार्च से होगी. वहीं, महिला प्रीमियर लीग के वेन्यू भी तय हो गए हैं, जिसका ऐलान जल्द होगा । 


    सैकिया  सचिव  व भाटिया  चुने गए कोषाध्यक्ष 

    मुंबई में हुई बीसीसीआई की विशेष आम बैठक (एसजीएम) में पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज देवजीत सैकिया आधिकारिक रूप से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए सचिव चुना गया। वहीं, प्रभतेज सिंह भाटिया कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। दोनों निर्विरोध अपने-अपने पद पर चुने गए।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.