तांदी गांव में आगजनी से प्रभावितों से मिले लोक निर्माण मंत्री ,हर संभव सहायता देने का दिया आश्वासन । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, January 3, 2025

    तांदी गांव में आगजनी से प्रभावितों से मिले लोक निर्माण मंत्री ,हर संभव सहायता देने का दिया आश्वासन ।

     


    लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज जिला कुल्लू के बंजार विधानसभा क्षेत्र के तांदी गांव में लगी भीषण आग से प्रभावित लोगों से भेंट की और उनका कुशल-क्षेम जाना। इस भीषण दुर्घटना में 17 घर और गौशालाएं जलकर राख हो गई।

    प्रभावित परिवारों से बातचीत करते हुए लोक निर्माण मंत्री ने उन्हें सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को गांव के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।


    विक्रमादित्य सिंह ने सभी प्रभावित परिवारों को राशन किट वितरित किए और कहा कि उन्हें संशोधित राहत नियमावली के अंतर्गत शीघ्र ही राहत राशि प्रदान की जाएगी।

    No comments:

    Post a Comment