Friday, January 10, 2025
आचार्य दीपक अरोड़ा से 10 जनवरी 2025 का राशिफल जानें।
अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर :
मेष राशि (aries)♈: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा धन का आगमन बढ़ेगा स्वास्थ्य ठीक रहेगा व्यापार अच्छा रहेगा लाभ होने की संभावना है धन का आगमन होगा।
वृष राशि (Taurus)♉: आज का दिन आपका शुभ व्यतीत होगा। आज के दिन आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है आप आकर्षण के केदो बने रहेंगे स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा व्यापार में लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini)♊: आज के दिन आपका शुभ कार्यों के संबंधी धन खर्च हो सकता है। अधिक धन व्यय होगा। पारिवारिक सदस्य आपका साथ देंगे। व्यापार अनुकूल रहेगा।
कर्क राशि (Cancer) ♋: अगर आपको लंबे समय से स्वास्थ्य के संबंधी कोई समस्या आ रही थी तो उसमें सुधार होगा। प्रेम प्रसंग अनुकूल रहेंगे। व्यापार में लाभ होगा। आय प्राप्ति के नए साधन बनेंगे।
सिंह राशि (leo)♌: आज के दिन आपके कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ होने की संभावना है जल्दबाजी न करें। वाद विवाद से बचें।
कन्या राशि (Virgo)♍: आज के दिन आपके भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार में तरक्की मिलेगी। आप कहीं यात्रा का भी प्लान कर सकते हैं। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा व्यापार में लाभ मिलेगा जोखिम न लें।
तुला राशि (Libra)♎: आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें वाहन सावधानी से चलाएं चोट लगने की संभावना है आज आपको कई अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार अच्छा रहेगा। जल्दबाजी न करें।
वृश्चिक राशि (scorpio) ♏: आज के दिन आपको आपके स्वास्थ्य में थोड़े उतार-चढ़ाव महसूस होंगे। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी कर रहे वर्ग को लाभ मिलेगा।
धनु राशि (sagittarius) ♐: आपके शत्रु भी आपसे मित्रता पूर्ण व्यवहार करेंगे। आज आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ मिल सकता है। अधिक धन व्यय ना करें।
मकर राशि (capricorn) ♑: विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा। प्रेम प्रसंग अनुकूल रहेंगे व्यापार अच्छा चलेगा धन लाभ हो सकता है जल्दबाजी न करें वाद विवाद से बचें।
कुंभ राशि (aquarius)♒: आज के दिन आप कोई भी स्थाई संपत्ति भूमि वाहन की खरीदारी कर सकते हैं लाभ मिलेगा। घर में कुछ आनंद उत्सव हो सकता है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। धन व्यय ना करें।
मीन राशि (pisces)♓: आपके लिए आज व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक सदस्यों का साथ मिलेगा। प्रेम प्रसंग अनुकूल रहेंगे। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। किसी प्रकार की स्थाई संपत्ति भूमि वाहन की खरीदारी का अच्छा योग है।
ASTRO DEEPAK ARORA
22/11 UJALA NAGAR BASTI SHEIKH NEAR LAL PAHADI MANDIR JALANDHAR
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment