आचार्य दीपक अरोड़ा से 08 जनवरी 2025 का राशिफल जानें। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, January 8, 2025

    आचार्य दीपक अरोड़ा से 08 जनवरी 2025 का राशिफल जानें।

     अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर :
    मेष राशि (Aries)♈: आज के दिन आपके मन में दिखावे के ख्याल रहेंगे। धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होंगे पर मन भटकेगा। किसी धार्मिक क्षेत्र की यात्रा कर सकते है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा परंतु आलस्य बना रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें।

    वृष राशि (Taurus) ♉: आज के दिन आपका स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा परंतु नेत्र संबंधित शिकायत होने की संभावना है। घर में किसी बड़े सदस्य का सहयोग मिलेगा। मन में असंतोष रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। आपके मन में धार्मिक भवन अपने कार्य बनाने तक ही सीमित रहेगी। कुसंगति से दूर रहें।

    मिथुन राशि (Gemini)♊: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज आप जिस कार्य को करने का सोचेंगे लोग उसके विपरीत ही राय देंगे। आपको आपके कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। धन प्राप्त आशा से थोड़ा कम होगा। किसी को उधार न दे।लेन देन सोच समझ कर करें। कमर दर्द परेशान कर सकती है।

    कर्क राशि (Cancer) ♋: आज का दिन आपके लिए शुभ फल देगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में कम परिश्रम करना होगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान की प्राप्ति होगी। आज मन में चंचलता बनी रहेगी। संगीत कला में रुचि रहेगी।

    सिंह राशि (leo)♌: आज आपका स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा परंतु सुबह से ही मन में चिड़चिड़ापन रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आप बेमन से काम करेंगे। जमीन संबंधी उलझे मामले आज सुलझ सकते है। लापरवाही न करें। सरकारी कार्य में ढील न दें। धन व्यय न करे। संध्या समय कमर दर्द की शिकायत सता सकती है।

    कन्या राशि (Virgo)♍: आज के दिन आपके स्वास्थ्य का पाया थोड़ा कमजोर रहेगा। आलस्य बना रहेगा। बुखार की शिकायत हो सकती है। व्यापारिक मामले में लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा। स्वार्थी व्यवहार न रखें।

    तुला राशि (Libra)♎: आज के दिन स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। ज्यादा परिश्रम करने वाले कार्य में असमर्थ रहेंगे। कार्यक्षेत्र में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। साहस बढ़ेगा। किसी नए कार्य में हाथ न डाले। नौकरी कर रहे वर्ग आज बेहतर कार्य करने के लिये प्रोत्साहित होंगे।

    वृश्चिक राशि (Scorpio)♏: आज के दिन आप के मन में धन संबंधित सोच बनी रहेगी। स्वभाव में कंजूसी रहेगी। व्यापारिक क्षेत्र में लाभ होगा धार्मिक कार्यों में केवल स्वार्थ हेतु रुचि लेंगे अन्यथा नहीं परिवार में थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। 

    धनु राशि (sagittarius) ♐: आज के दिन आपका व्यवहार जिद्दी और घमंडी रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें किसी से मनमुटाव हो सकता है व्यापारिक लाभ होगा निवेश तुरंत फलित होता गृहस्थ का वातावरण आपके विरोधी व्यवहार के चलते खराब हो सकता है।

    मकर राशि (Capricorn) ♑: आज के दिन आपके स्वास्थ्य का पाया थोड़ा कमजोर रहेगा पूर्व किसी बीमारी के कारण आज आप पूर्ण रूप से ठीक महसूस नहीं करेंगे। किसी कार्य को लेकर अगर आपको उम्मीद है तो वह टूटने की संभावना है। निवेश संबंधी कार्य आज न करें। नए कार्य की योजना बना लें आज का दिन अच्छा है। किसी से अपने मन की बात ना करें। अपनी सोच समझ से काम ले 

    कुंभ राशि (Aquarius) ♒: आज का दिन आपका धन लाभ के प्रति अच्छा रहेगा व्यापारिक क्षेत्र में धन लाभ होने की संभावना है। मित्र दोस्त आपकी सहायता करेंगे। कोई मेहमान घर आ सकता है। आज के दिन आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। 

    मीन राशि (Pisces)♓: आज के दिन आप हर एक कार्य को देखभाल करके ही करेंगे लेकिन फिर भी किसी कार्य में आशाजनक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आज आपको थोड़ी आर्थिक कमी अनुभव होगी। आज के दिन आपको भाग दौड़ लगी रहेगी। धन संभलकर खर्च करे। अपनी वाणी पर संयम रखें। वाद विवाद से बचें।


    ASTRO DEEPAK ARORA 
    22/11 UJALA NAGAR BASTI SHEIKH NEAR LAL PAHADI MANDIR JALANDHAR 

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.