Tuesday, April 2, 2024
मंदलीः फूलों की कियारी में अफीम के 24 पौधे
ऊना/अंकुश शर्मा :बंगाणा के मंदली पंचायत में एक घर की फूलों की क्यारी में 24 पौधे ऐसे भी खिल रहे थे जिन्हें उगाना हिमाचल में प्रतिबंधित है। मंदली के दुलेहड़ी राजपूतां गांव में सोमवार को पुलिस की एक पार्टी तेजी से एक घर की ओर बढ़ी जा रही थी। घर की बगल में खेत में फूलों से भरी कियारी पर पुलिस वालों की निगाहें टिक गईं। पुलिस को पहली दृष्टि में ही वे प्रतिबंधित अफीम के पौधे लगे। शुरुआती जांच में साबित हो गया कि खेत के मालिक ने अफीम के पौधे उगा रखे हैं।पौधों को उखाड़कर पुलिस अपने साथ ले गई है। साथ ही खेत के मालिक कमलदेव पुत्र दीनानाथ के विरुद्ध बंगाणा थाने में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ऊना जिले में अभी तक एक महीने में अफीम की खेती से जुड़े आधा दर्जन मामले सामने आ चुके हैं। अभी न जाने कितने लोग होंगे जिन्होंने अफीम के पौधे उगा रखे होंगे। बार बार इन पौधों का पकड़ा जाना सरकार को भी विवश कर रहा है कि आखिर कबतक लोगों को अफीम की खेती से रोका जा सकता है क्योंकि ऊना में अफीम और चूरापोस्त का बड़े स्तर पर सेवन हो रहा है। जो समाज स्क्रिय रूप से अफीम के उत्पादों का सेवन करता हो उसे अपने ही बगीचे में अफीम के पौधे उगाने से पुलिस प्रशासन कबतक रोक पाएगा।
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Location:
Una, Himachal Pradesh 174303, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment