Sunday, April 28, 2024
कुल्लू पुलिस ने दो नशा तस्कर किए गिरफतार।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज हिमाचल प्रदेश/कुल्लू : आज दिनांक 28.04.2024 को पुलिस थाना बंजार की टीम ने चियुटा पुल के समीप नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी (HP35-1512) को नियमानुसार चैक किया तो चालक सुरेश कुमार (30 बर्ष) पुत्र श्री दीप राम निवासी गाँव मान्दरी डाकघर चलाहल तहसील सुनी जिला शिमला व बिटू (29 वर्ष) पुत्र श्री गुलाब सिंह निवासी गाँव नराहण डाकघर तेवण तहसील करसोग जिला मण्डी दोनों के कब्ज़ा से *1 किलो 463 ग्राम चरस / कैनाबिस बरामद की गई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना बंजार में धारा 20, 25 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को कल माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा।
Tags
# हिमाचल प्रदेश दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
हिमाचल प्रदेश दर्पण
Tags
हिमाचल प्रदेश दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment