मोगा में हादसे में कॉन्सटेबल की मौत, पेड़ से टकराई कार - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, April 14, 2024

    मोगा में हादसे में कॉन्सटेबल की मौत, पेड़ से टकराई कार


    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज : रोजाना की तरह वह सुबह ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान उसकी कार के आगे अचानक सड़क पर एक बेसहारा जानवर आ गया और उसको बचाने के दौरान बूटा सिंह के कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में बूटा सिंह की मौत हो गई।

    पंजाब के मोगा के कसवा बाघापुराना के ठट्ठी भाई गांव के पास एक कार की पेड़ से टक्कर हो गई। हादसे में पंजाब पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय बूटा सिंह निवासी गांव ठट्ठी भाई के रूप में हुई है। वह मोगा पुलिस में थाना निहाल सिंह वाला में तैनात थे। मृतक शादीशुदा था और मृतक की दो बेटियों भी हैं।

    No comments:

    Post a Comment