Friday, April 26, 2024
भाजयुमो सुप्रीमो बोले चैतन्य शर्मा के चुनाव प्रचार में जुट जाएँ भाजपा कार्यकर्त्ता
ऊना/अंकुश शर्मा:भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल गगरेट की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को सम्पन्न हुई जिसमें मुख्यातिथि के रूप में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज ने शिरकत की जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने की। इस अवसर उनके साथ भाजपा नेता सुमित शर्मा,रिम्पल शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजीव राजू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सन्नी पटियाल,सुमित सिंह इत्यादि उपस्थित रहे। सर्वप्रथम प्रदेशाध्यक्ष तिलक राज की अगुवाई
चुनावी रणनीति तैयार की गई। बैठक में केंद्र सरकार के सफल दस वर्षो के कार्यकाल की योजनाओं को घर घर पहुंचाने के कार्यकर्ताओं को आदेश दिए। वही राज्य सरकार के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल की नाकामियों से भी जनता को अवगत करवाने के लिए घर घर दस्तक देने का आह्वान किया गया।वही युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष तिलक राज ने मंच से भाजयुमो कार्यकर्ताओं में जोश भरा और गगरेट विस क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में भाजपा को बड़ी बढ़त देने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि एकजुटता के साथ चैतन्य शर्मा की जीत सुनिश्चित करेंगे, तो उन्हें कोई नहीं रोक पायेगा। तिलक राज ने कहा कि राज्य की सुक्खू सरकार के विकास का इंजन हाफ चुका है और प्रदेश कांग्रेस सरकार मात्र मित्रो की सरकार बनकर रह गयी है जिस वजह से जनता निराश और हताश है। इसलिए प्रदेश में अगर विकास को गति प्रदान करनी है तो भाजपा सरकार को स्थापित करने के लिए गगरेट विधानसभा की सहभागिता जरूरी है। इसलिए गगरेट में बड़ी बढ़त के साथ भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा को जिताओ।जो अपने विजन और अनुभव से गगरेट को ऊंचाइयों पर हर हाल में लेकर जायेंगे। उन्होंने कहा कि अब तो सुक्खू सरकार के मंत्री भी इस बात का मिडिया में बयान दे रहे है। कि सीएम साहब विधायको से सौतेला व्यवहार करते है। और विधायको के काम नहीं करते है। राज्य अध्यक्ष ने कहा कि भाजयुमो का दायित्व है। कि गगरेट के हर बूथ पर पार्टी का झंडा बैनर सामग्री पहुंचाकर भाजपा के पक्ष में प्रचार करके एक एक मत भाजपा के पक्ष में डलवाना है। ताकि गगरेट विस क्षेत्र में भाजपा को हर बूथ पर बढ़त मिले। उन्होंने कहा कि भाजयुमो पार्टी की रीड है। और युवा शक्ति से ही भाजपा चुनाव जीतती है। सलिए हर बूथ पर जाकर लोकसभा चुनाव और गगरेट विधानसभा के उपचुनाव पर भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा के पक्ष में प्रचार प्रसार में तेजी लाएं।उधर चैतन्य शर्मा ने भी हमलावर होते हुए प्रदेश सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने बदले की भावना से कार्य करते हुए मात्र तालाबंदी करके विकास कार्यों का गला घोंटा, जिससे गगरेट विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार धीमी हुई, इसी वजह से उन्हें क्रांति का ध्वज उठाना पड़ा।इससे पहले भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का चैतन्य शर्मा की अगुवाई में नाचते गाते भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया।
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment