Tuesday, April 2, 2024
कार्यकर्ताओ एवं भाजपा पदाधिकारियों का पूरा मान सम्मान होगा -चैतन्य शर्मा
ऊना/अंकुश शर्मा:दौलतपुर चौक मंडल गगरेट भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को प्रधान राजीव राजू की अध्यक्षता में श्री छिन्नमस्तिका धाम हरवाल में सम्पन्न हुई जिसमें विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा, जिलाध्यक्ष बलबीर चौधरी, महासचिव शाम मिन्हास, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर,पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, जिला पार्षद सुशील कालिया, सतपाल सिंह, प्रदीप शर्मा, सुदेश ठाकुर अनिल डढ़वाल, रामगोपाल डोगरा,अजय ठाकुर इत्यादि उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष राजीव राजू ने बताया कि इस बैठक सर्वप्रथम भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा का मंडल भाजपा कार्यकर्ताओ एवम पदाधिकारियों के साथ परिचय करवाया गया।
ततपश्चात् भाजपा कार्यकर्ताओ को जून माह में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अनुराग ठाकुर एवम विधानसभा उपचुनाव हेतु चैतन्य शर्मा के पक्ष में घर घर जाकर वोट मांगने का आह्वान किया उधर भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने सर्वप्रथम उन्हें प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया, उसके उपरांत कार्यकर्ताओ एवम भाजपा पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि सभी कार्यकर्ताओ का पूरा मान सम्मान होगा। उन्होंने विस उपचुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओ का आशीर्वाद एवम सहयोग माँगा।
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment