अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब : एजीटीएफ (AGTF) पंजाब ने केंद्रीय एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चरणजीत सिंह @ राजू शूटर द्वारा संचालित एक संगठित आपराधिक गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
सितंबर 2023 में यह गिरोह तरनतारन के गांव ढोटियां में एक बैंक को लूटने के असफल प्रयास में शामिल था, जिसमें आरोपी व्यक्तियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। 16 अप्रैल, 2024 को राजू शूटर के साथियों ने उसे सिविल अस्पताल, तरनतारन से भागने की साजिश रची थी, जहां उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। गिरफ्तार आरोपी हत्या के प्रयास, डकैती, मादक पदार्थों की तस्करी जैसी संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों से 04 हथियार जिनमे 3 पिस्तौल,एक डबल बैरल बंदूक और 26 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.