Tuesday, April 30, 2024
Home
हिमाचल प्रदेश दर्पण
टाहलीवाल (ऊना) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर में हुआ सेवानिवृत समारोह।
टाहलीवाल (ऊना) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर में हुआ सेवानिवृत समारोह।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज हिमाचल प्रदेश (अंकुश शर्मा, ज़िला ब्यूरो ऊना) : टाहलीवाल (ऊना) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर के प्रधानाचार्य गांव बाथू निवासी अमृत लाल राणा शिक्षा विभाग में 34 साल की शिक्षा विभाग के विभिन्न स्कूलों में शानदार सेवाओं देने के बाद सोमवार को सेवानिवृत हो गये। उनकी सेवानिवृति पर स्कूल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर ने उनके कार्यों की सराहना की और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक व प्राइमरी स्कूल धर्मपुर के सभी शिक्षक इस समारोह में शामिल हुए। वरिष्ठ प्रवक्ता ने उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों का उल्लेख किया। इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्य व सगे सम्बन्धी उपस्थित रहे। अपनी सेवानिवृति पर प्रधानाचार्य अमृत लाल राणा ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और अध्यापकों को अपना कार्य ईमानदारी और मेहनत से करने के लिए प्रेरित किया।
Tags
# हिमाचल प्रदेश दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
हिमाचल प्रदेश दर्पण
Tags
हिमाचल प्रदेश दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment