ऊना/अंकुश शर्मा:गगरेट विधानसभा क्षेत्र के चलेट में भाजपा महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा वंदना योगी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव राजू,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रोमिला ठाकुर, मंजू जरियाल, लक्ष्मी जरियाल सहित समस्त महिला मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहीं । भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा वंदना योगी ने भाजपा के पक्ष में नारे लगाकर एवम गीत गाकर भाजपा महिला कार्यकर्ताओ में नए जोश का संचार कर दिया। वंदना योगी ने कहा कि पिछले 15 माह में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने आम जनता के साथ छलावा किया है,यही वजह है कि प्रदेश की जनता अब जयराम सरकार की अनुपस्थिति को महसूस कर रही है और उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री के रूप में देखने के लिए बेसब्री से 01 जून के इंतजार में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने महिलाओ का हमेशा अपमान किया है जबकि केन्द्र सरकार वंदन एवम अभिनंदन कर रही है, यही वजह है कि भाजपा 400 पार का आंकड़ा छू कर रहेगी। उधर चैतन्य शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी पर पलटवार करते हुए कहा कि जो पिछले सात साल से जनता के बीच नहीं आये, जो कोरोना महामारी में भी नहीं दिखे, जो 2022 के चुनावों में कांग्रेस हाईकमान के गुमराह होने की बात करते थे, वो अब बताये कि हाईकमान गुमराह हुआ था या वो खुद गुमराह हो गये थे। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कसीदे पड़ रहे थे और कांग्रेस पार्टी को कोस रहे थे, अब कांग्रेस के सगे कैसे हो गये? क्या उन्होंने कांग्रेस हाईकमान करोड़ो में खरीदा है, क्योंकि कांग्रेस प्रत्याशी 2022 के चुनावों में उन पर ऐसा आरोप लगाकर भाजपा में शामिल हो गये थे। क्या कांग्रेस का हाईकमान अब बेदाग हो गया या जनता को बरगलाने के लिए वो हमेशा झूठ की राजनीति करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि गगरेट की जनता अब डरने वाली नहीं है और भाजपा के पक्ष में वोट करेगी।चैतन्य शर्मा ने कहा कि वह गाँव गाँव जाकर वूथ कमेटियों के साथ बैठक कर कांग्रेस का झूठ बेनक़ाब कर रहे हैं और अपना विजन, अपनी सोच कार्यकर्ताओ के बीच रख रहे हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि मातृशक्ति के सहारे गगरेट में भाजपा जीत की ओर अग्रसर है और लोकसभा चुनाव एवम विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत देश प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाएगी, जिससे आमजनता का तो भला किया जायेगा, साथ ही देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया जायेगा। चैतन्य शर्मा ने चैतन्य शर्मा ने बताया कि जिस तरह से लोगों का प्यार मिल रहा है, उससे उनके इरादों को काफी भरोसा मिल रहा है और ऊर्जा दोगुनी होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने गगरेट विधानसभा क्षेत्र के साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया और गगरेट की जनता के हितों को नजरअंदाज करके पूर्व भाजपा सरकार के समय खोले गये कार्यालयों विशेषकर दौलतपुर चौक में उपतहसील, सिविल अस्पताल, पशु चिकित्सालय इत्यादि का या तो दर्जा घटा दिया या उन्हें बंद कर दिया, इसी वजह से उन्हें सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्षा वंदना योगी का ढ़ोल की थाप पर नाचते गाते पुष्पवर्षा के साथ वार्म वेलकम किया गया और गगरेट मंडल भाजपा महिला कार्यकर्ता आत्म विश्वास से भरपूर दिखी। इसके उपरांत चैतन्य शर्मा मंडल भाजपा की बैठक में हिस्सा लेकर लोस चुनाव एवम विधानसभा उपचुनाव हेतु रणनीति बनाई।k
Sunday, April 28, 2024
Home
UNA दर्पण
वंदना योगी ने चैतन्य शर्मा के लिए मांगे वोट, वीर रस से भरे गीतों से महिला भाजपा कार्यकर्ताओ में भरा जोश
वंदना योगी ने चैतन्य शर्मा के लिए मांगे वोट, वीर रस से भरे गीतों से महिला भाजपा कार्यकर्ताओ में भरा जोश
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.