Wednesday, April 17, 2024
भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा के प्रयास से मुबारिकपुर में विराजे श्रीराम
ऊना/अंकुश शर्मा:गगरेट विधानसभा क्षेत्र के मुबारिकपुर के हनुमान मंदिर में रामनवमी के दिन वुधवार को पूर्व विधायक एवम भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा के प्रयासों से श्रीराम लीला कमेटी की अगुवाई में भगवान श्रीराम जी की विशाल मूर्ति की स्थापना की गयी।मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की 20 फीट ऊंची विशालकाय मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूर्व विधायक एवम भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने यजमान के रूप में शिरकत करते हुए वैदिक मंत्रोउच्चारण के साथ पूजा अर्चना करने के पश्चात इसका अनावरण किया। इससे पहले भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें प्रभु श्रीराम के रंग में रंगे बाइकर्स, बजरंग दल एवम रामलीला कमेटी के सदस्य,सनातन धर्म प्रेमी एवम धर्मानूरागी, भगवा पटका पहने महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के साथ साथ प्रभु श्रीराम जी की झांकी सहसा ही आकर्षण का केन्द्र बन रही थी। पंडाल में शोभायात्रा के पहुंचते ही उपस्थित जनसमूह ने पुष्पवर्षा और जय श्रीराम के उदघोषों के साथ स्वागत किया जिससे पूरे क्षेत्र में आस्था, अध्यात्म, श्रद्धा एवम उल्लास सा छा गया और भक्त झूमने लगे। उधर हवन यज्ञ में पूर्णाहुति डालने के पश्चात जैसे ही चैतन्य शर्मा ने प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति का अनावरण किया तो जय श्रीराम के उदघोष गुंजायमान होने लगे और हर कोई प्रभु श्रीराम की एक झलक पाने के लिए लालायित दिखा।मूर्ति के अनावरण के पश्चात चैतन्य शर्मा उपस्थित भक्तों को भंडारे ka प्रसाद वितरित करते नजर आये।प्रबंधक सर्वजीत सिंह ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की 20 फीट ऊंची विशालकाय मूर्ति की विधिवत स्थापना की गयी जिसके लिए गगरेट के हरेक गाँव के पवित्र स्थलों एवम मंदिरों से पावन मिट्टी को पहले ही इकठ्ठा किया जा चुका था ताकि आम जनमानस अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर सके और इसी बात का नतीजा था कि क्षेत्र का घर घर राममय हो गया।
देश विदेश में अपनी आवाज के जादू के दम पर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर चुके गगरेट विधानसभा क्षेत्र के सपूत इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार ने मूर्ति अनावरण के वाद प्रभु श्रीराम की महिमा का गुणगान करते हुए उपस्थित जनमानस को प्रभु श्रीराम के रंग में रंग दिया। आलम यह रहा कि बच्चे हो या बूढ़े, जवान हो या महिलाएं हर कोई उनके भजनों पर थिरकता नजर आया, जहाँ तक यजमान चैतन्य शर्मा भी अपने आपको रोक न पाए और नितिन शर्मा द्वारा गए "मेरे घर राम आये","जो राम को लाये हैं "इत्यादि भजनों पर खूब नाचे।
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment