ऊना/अंकुश शर्मा:भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने नगर पंचायत गगरेट के पूर्व पार्षद स्वर्गीय जगदीश कुमार के घर जाकर ग़रीबी से जूझ रहे उनके परिवार की व्यथा सुनी और मदद के हाथ बढ़ाये। विदित रहे कि स्वर्गीय जगदीश कुमार पूर्व में भाजपा के पार्षद रह चुके थे और बीमारी के चलते 2022 उनका निधन हो गया था, तब से उनका परिवार तंगहाली जीवन गुजर बसर कर रहा था और उसकी धर्मपत्नी नरेगा में दिहाड़ी लगाने को मजबूर है। उधर भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा के ध्यान में उक्त मामला आने पर उन्होंने तुरंत इसका संज्ञान लिया और घर जाकर मदद के हाथ बढ़ाये, साथ ही उनके दोनों बच्चों को पढ़ाई जारी रखने के लिए कहा। चैतन्य शर्मा ने कहा कि इंसानियत के नाते उन्होंने मदद के हाथ बढ़ाये है और भविष्य में इस परिवार की सेवा करते रहेंगे क्योंकि इस परिवार ने उनकी पार्टी भाजपा की सेवा के साथ साथ गगरेट की जनता की सेवा की है।
Thursday, April 25, 2024
भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा पूर्व पार्षद जगदीश के परिवार की मदद को बढ़ाये हाथ
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.