बालोतरा के सिवाना के खेत में नाबालिग चचेरे भाई-बहन की धारदार हथियार से हत्या, लहूलुहान हालत में मिले शव
बालोतरा जिले के पादरू गांव में कुएं पर सो रहे दो नाबालिग चचेरे भाई- बहन की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है. घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर पादरू अस्पताल में रखवाया है. डबल मर्डर को लेकर पुलिस की टीमें जांच में जुट गई है
एसपी कुंदन कंवरीया ने बताया कि पादरू गांव के कृषि कुएं पर निवास कर रहे परिवार के लोग पास के गांव में शादी समारोह में गए हुए थे. सोमवार की रात कुएं पर चचेरे भाई-बहन सो रहे थे. देर रात को अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से दोनों को मौत के घाट उतार दिया. पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों को पता लगने पर पुलिस को सूचना दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.