डी.पी.रावत।
कांग्रेस के छूट भैया नेता आनी के क्षेत्रवाद के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहे है : विधायक लोकेंद्र कुमार।
जिला कुल्लू के अंतर्गत आनी विधानसभा क्षेत्र के तहत निथर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार ने प्रदेश सरकार पर जुबाणी बाण चलाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार निथर क्षेत्र के साथ सौतेले व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार द्वारा आनी विधानसभा को कई संस्थान बंद किए,कई डाक्टर व अध्यापकों के तबादले कर कई अस्पताल व स्कूलों को खाली किया है। उन्होंने मण्डी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह का नाम लिए बगैर राजनीतिक तीर चलाते हुए कहा कि उनके परिवार ने बरसों -बरसों तक शासन किया। पिछले डेढ़ साल से वह सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री है इसके बावजूद आनी विधानसभा के अंतर्गत अब तक बसें नहीं पहुंची है और न ही सड़के खुली जो कि आपदा के समय बंद हो गई थी। जबकि नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्र से आर्थिक धनराशि भी प्रदेश सरकार को उपलब्ध करवाई थी।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.