Sunday, April 14, 2024
Home
राजस्थान दर्पण
बालोतरा: राजस्थान में इंसानियत हुई शर्मशार महिला को अर्घुधनग्न कर घुमाने का वीडियो वायरल, पुलिस ने 2 महिला को किया डिटेन
बालोतरा: राजस्थान में इंसानियत हुई शर्मशार महिला को अर्घुधनग्न कर घुमाने का वीडियो वायरल, पुलिस ने 2 महिला को किया डिटेन
बालोतरा:ABD NEWS राजस्थान राज्य ब्यूरो (असरफ मारोठी) राजस्थान के बालोतरा जिले में इंसानियत को शर्मशार करने का मामला आया सामने, एक महिला को अर्धनग्न कर सरेआम घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हुआ वायरल
इस घटनाक्रम को लेकर बालोतरा जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया का इस मामले में कहना है कि इस तरह का वीडियो संज्ञान में आने के बाद तुरंत पुलिस ने एसआईटी का गठन कर पुलिस हिरासत में दो महिला आरोपियों को लेकर उनसे पूछताछ भी शुरू की जा चुकी है।महिला काउंसलर से पीड़िता की काउंसलिंग भी करवाई जा रही है। समदड़ी पुलिस थाना इलाके के सरवड़ी ग्राम के घटनाक्रम का विडियो वायरल होने के तुरंत बाद घटना की गंभीरता को देखते हुए आरपीएस नीरज शर्मा सिवाना सीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।इस घटना के पीछे आखिर वजह क्या रही, पुलिस इसकी जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा हूँ। पुलिस की प्रारंभिक जांच मे सामने आया है कि पीड़ित महिला का एक शादीशुदा युवक के साथ अफेयर चल रहा था. बताया जा रहा है कि शादीशुदा युवक की पत्नी और परिवार के लोगों को जब इस बात की भनक लगी तो उसकी प्रेमिका को अर्धनग्न कर सरेआम घुमाया गया।इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि मीडिया या कोई अन्य लोग सोशल मीडिया पर घटनाक्रम का वीडियो शेयर न करें. अगर, इस एडवाइजरी की पालना नहीं की जाती है तो आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाई की जाएगी. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हैं।
Tags
# राजस्थान दर्पण
About मोहम्मद असरफ मारोठी,राज्य ब्यूरो चीफ राजस्थान।
राजस्थान दर्पण
Tags
राजस्थान दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment