अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज भारत/उत्तर प्रदेश (विपिन कुमार ओझा राज्य ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश) : प्रतापगढ़- आज दिनांक-25 अप्रैल 2024 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद ख़ान जी का आगमन जिला कांग्रेस कार्यालय, इन्दिरा भवन, प्रतापगढ़ में हुआ, जहां कांग्रेस पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओ ने जोरदार नारेबाजी करते हुए माला पहनाकर बुके देकर भव्य स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान जी ने समाजसेवी एवम युवा नेता डॉoएजाज अहमद एवम समाजसेवी गिरिश चन्द्र द्विवेदी जी को कांग्रेस का पट्टा पहनाकर कांग्रेस ज्वाइन कराए। उसके उपरांत लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने एवम संचालन नगर अध्यक्ष इरफ़ान अली ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान ने कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है, सभी लोग एकजुटता के साथ इंडिया गठबंधन के पक्ष में कार्य करें। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी ने एक सांप्रदायिक ताकत के खिलाफ देश की सारी पार्टियों को इकट्ठा किया है इंडिया गठबंधन मजबूती से चुनाव जीत रहा है और हम केन्द्र में सरकार बनाने चल रहे है।
जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि कहीं ऐसा न हो कि यह मतदान हम सभी का आखिरी मतदान हों, हम सभी का फर्ज है कि संविधान को बचाए और देश को बचाए, भाजपा के प्रत्याशी चुनाव के पहले ही बोल रहे हैं कि हम 400 से ज्यादा सीट लाकर संविधान को बदलेंगे। प्रदेश सचिव/प्रभारी प्रतापगढ़ करम चन्द्र बिंद जी ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ राजनीतिक दलों के बीच का चुनाव नहीं है बल्कि यह चुनाव संविधान को बदलने और बचाने वालों के बीच का चुनाव है उन्होंने कहा की आज जो देश के हालात है वैसे आजादी के बाद कभी नहीं रहे। पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ.लालजी त्रिपाठी ने प्रतापगढ़ लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं के प्रति जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर चिंता जताई।
बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. वी.के.सिंह, सेवादल जिलाध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, महासचिव अशुतोष तिवारी, सुरेश मिश्रा, इम्तियाज अहमद,सूर्य प्रकाश शुक्ला, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष करुण पांडेय, विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मकरंद शुक्ला, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नफीस खान, पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, प्रशान्त सिंह,योगेश यादव सुनीता पटेल, दिलीप गौतम, हरीश चन्द्र सरोज, प्रदेश सचिव सोशल मीडिया विभाग प्रकाश पाण्डेय 'आकाश', सोशल मीडिया विभाग जिला अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष चरण सिंह यादव, सुभाष तिवारी,विवेक पांडेय, मेराज अंसारी, मो यूसुफ, मो वसीम, सूबेदार यादव, मोनू मिश्रा, मो हुजैफ,बृजेश पांडेय, बैजनाथ यादव, मो असलम, फतेह बहादुर सिंह,रामरतन तिवारी,अभय किशोर त्रिपाठी, संजय इश्तियाक, बेलाल, जावेद, रामू पांडेय, सुधीर तिवारी, अवध राज यादव, जावेद अहमद, राधेश्याम दुबे, युनुस खान, सलमान खान, नूर आलम आदि उपस्थित रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.