Saturday, April 13, 2024
Home
उत्तराखंड दर्पण
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के प्रखर नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की एक और नायाब उपलब्धि, हर की पैड़ी से अपहृत 01 वर्षीय बालक को चार दिन बाद सकुशल बरामद कर परिजनों के किया सुपुर्द।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के प्रखर नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की एक और नायाब उपलब्धि, हर की पैड़ी से अपहृत 01 वर्षीय बालक को चार दिन बाद सकुशल बरामद कर परिजनों के किया सुपुर्द।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तराखंड/हरिद्वार : दिनांक 09/04/2024 को वादी श्रीमती नीतू निवासी ग्राम दुमरिया बस्ती थाना अमरपुर जिला बांका बिहार ने कोतवाली नगर हरिद्वार आकर तहरीर दी कि दिनांक 09/04/2024 को वह अपने बच्चों को नाई घाट में छोड़कर खाना लेने गई थी। ज़ब वापस लौटी तो 01 वर्षीय बच्चा गायब मिला। शिकायत पर कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या 293/2024 धारा 363 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था।
बच्चे से सम्बन्धित गंभीर प्रकृति का मामला होने के चलते एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए तत्काल टीमें गठित की गई और खुद की मॉनीटरिंग में पूरी कार्यवाही और प्रगति पर नजर बनाकर रखी गई। सजग नेतृत्व में काम कर रही पुलिस टीमों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज देखना शुरू कर दिया। जिसमें लगभग 500 cctv फुटेज देखने पर उक्त बच्चे को एक व्यक्ति ले जाता हुआ दिखाई दिया। जिस पर एक पुलिस टीम जनपद मुजफ्फरनगर सहारनपुर व एक टीम रुड़की की तरफ तलाश हेतु भेजा गया। इस दौरान गुमशुदा बालक व संदिग्ध व्यक्ति का पंपलेट छपवाकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया / सोशल मीडिया/प्रिन्ट मीडिया के जरिए भी तलाश जारी रखी गई।
दिनांक 12/4/2024 को मुखबिर की सूचना पर कलियर रूड़की रोड के पास से गुमशुदा बालक व अपहरणकर्ता देवेंद्र व एक महिला को पकड़ा गया। गुमशुदा बालक थाने लाकर परिवारजन के सुपुर्द किया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने बालक का अपहरण भिक्षावृत्ति एवं भविष्य में किसी जरूरतमंद को बच्चा बेचकर मुनाफाखोरी के लिए किया था। मुकदमा उपरोक्त में धारा 363ए/34 भा0द0वि की बढ़ोतरी की गई। आरोपियों को बाद आवश्यक कार्रवाई कर आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कहा कि -
"चाइल्ड ट्रैफिकिंग के ये मामले बेहद गंभीर हैं, फास्ट रिकवरी कर टीम ने अच्छा काम किया है, पूरी टीम बधाई की पात्र है"।
कुछ दिन पूर्व भी हर की पैड़ी क्षेत्र से 3 वर्षीय बच्ची की सकुशल बरामदगी करने के बाद मात्र 01 वर्षीय बच्चे को इतना जल्दी सकुशल बरामद करने पर हरिद्वार पुलिस प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में हो रही प्रशंसा।
विवरण पकडे गए आरोपित-कथित देवर-भाभी आए गिरफ्त में, भीख मंगवाने और बच्चों की खरीद-फरोख्त के लिए किया गया था अपहरण।
1) देवेंद्र पुत्र सूरजमल निवासी ग्राम जड़बड़ जरवर मीरनपुर थाना कुप्रोली जिला मुजफ्फरनगर उतर प्रदेश (सातवीं पास व सोहराब गेट मेरठ रोडवेज डिपो में वर्कशॉप में संविदाकर्मी/ डेलीवेज रह चुका है)।
2) महिला पत्नी मुकेश निवासी ग्राम नारगपुर थाना प्रतापुर मेरठ उ0 प्र0।
Tags
# उत्तराखंड दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
उत्तराखंड दर्पण
Tags
उत्तराखंड दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment