लोकसभा चुनाव 2024 के मध्यनजर पुलिस, अर्द्व सैनिक बलों ने फ्लैग मार्च कर भयमुक्त निष्पक्ष शांतिपूर्ण मतदान करने का दिया संदेश - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, April 23, 2024

    लोकसभा चुनाव 2024 के मध्यनजर पुलिस, अर्द्व सैनिक बलों ने फ्लैग मार्च कर भयमुक्त निष्पक्ष शांतिपूर्ण मतदान करने का दिया संदेश

    बाड़मेर:ABD NEWS राजस्थान राज्य ब्यूरो (असरफ मारोठी) जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि चुनाव आयोग व पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार लोकसभा, चुनाव, 2024 के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु बाड़मेर जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम बोस के सुपरविजन में वृत चौहटन वृताधिकारी सुश्री कृतिका यादव के नेतृत्व मे चोहटन उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, डिप्टी कमाण्डेट 35वी बटालियन बीएफएस, थानाधिकारी चौहटन मय पुलिस टीम, बीएसएफ टूकडी के साथ होमगार्ड्स जाब्ता द्वारा कस्बा चौहटन मे वीरात्रा तिराहा से बाखासर बस स्टैण्ड तक फ्लैग मार्च कर शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान करने व कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने की आमजन से कीअपील।
     इस कड़ी में पुलिस थाना धनाऊ हल्का क्षेत्र में भी फ्लैग मार्च किया गया पुलिस थाना हल्का क्षेत्र में धनाऊ कस्बा ,बिसारणिया, हरदानपुरा, नेहरो की नाडी, बामणोर, भंवरशाह, भुणिया, सांवा, बुरहान का तला क्षेत्रों मे सऊनि लाखाराम थानाप्रभारी धनाऊ, तहसीलदार धनाऊ के नेतृत्व मे पुलिस टीम व बीएसएफ टुकडी ने फ्लैग मार्च कर शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान करने व कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने की आमजन से की अपील।
    पुलिस थाना गुड़ामालानी के हल्का क्षैत्र कस्बा गुड़ामालानी, रतनपुरा, आम्बलियाला, भैडाणा, लुणवा जागीर, भाखरपुरा, बारूड़ी, सिंधासवा हरणियान, सिंधासवा चौहान, लुम्भावास, खारवा, पादरड़ी, अरटवाव व सालू की ढाणी मे वृताधिकारी वृत गुड़ामालानी सुखराम बिश्नोई के नेतृत्व मे उपखण्ड अधिकारी गुड़ामालानी, डिप्टी कमाण्डेट बीएफएस व थानाधिकारी पुलिस थाना गुड़ामालानी मय पुलिस टीम ने बीएसएफ टुकडी के साथ फ्लैग मार्च कर क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान करने व कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने की आमजन से की अपील।
    इस दौरान पुलिस थाना शिव हल्का क्षैत्र के कस्बा भीयाड़, उण्डू, कानासर व मौखाब मे नि.पु. थानाधिकारी सुमेर सिंह पुलिस थाना शिव के नेतृत्व मे पुलिस टीम, बीएसएफ टुकडी द्वारा फ्लैग मार्च कर आमजन को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान करने व कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गई।
     जिले के पुलिस थाना रामसर हल्का क्षैत्र में कस्बा रामसर व गागरिया मे उपखंड अधिकारी अनिल कुमार जैन एसडीएम रामसर, संदीपसिंह वृताधिकारी वृत रामसर व कमाण्डेट बीएसएफ मय पुलिस टीम व बीएसएफ टुकडी द्वारा फ्लैग मार्च कर शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान करने व कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने की आमजन से अपील की गई 

    पुलिस थाना कोतवाली वृताधिकारी रमेश कुमार शर्मा वृत बाड़मेर  के सुपरविजन मे लेखराज सिहाग नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली के नेतृत्व मे पुलिस टीम, बीएसएफ, आरएसी व होमगार्डस जवानो द्वारा विवेकानंद सर्किल से रॉय कोलोनी, विश्माकर्मा सर्किल, पांच बती चौराया व तनसिंह सर्किल तक फ्लैग मार्च कर शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान करने व कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने की आमजन से की अपील।
    पुलिस थाना सेड़वा के हल्का क्षैत्र में कस्बा सेड़वा उ.नि. एवं पुलिस थाना ग्रामीण के हल्का क्षैत्र जालीपा, कपुरड़ी, रोहिली, बोथिया व भाडखा मे दिनेश लखावत नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना बाड़मेर ग्रामीण के नेतृत्व मे पुलिस टीम व बीएसएफ टुकडी द्वारा फ्लैग मार्च कर आमजन को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान करने व कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गई।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.